फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका में जन नेता बनने की क्षमता: दिग्विजय

Wed, 18 May 2016 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • कहा, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से पार्टी को खुशी होगी  
  • राजन को मिले दूसरा कार्यकाल
विज्ञापन
दिग्विजय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रियंका गांधी में जन नेता बनने की क्षमता है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को खुशी होगी, लेकिन इस बारे में फैसला उनके परिवार को करना है।
विज्ञापन


अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका की भूमिका महत्वपूर्ण होगी या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह उनके परिवार के निर्णय पर निर्भर करता है। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, अगर वह सक्रिय राजनीति में आएंगी तो हमें बहुत खुशी होगी।’ गांधी परिवार के गढ़ अमेठी, रायबरेली से बाहर प्रियंका को स्टार प्रचार के रूप में उतारने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इसका फैसला वह और उनका परिवार करेगा।

इंदिरा गांधी से प्रियंका की तुलना के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका के बीच ‘अद्भुत समानताएं’ हैं, लेकिन मैं अभी तुरंत यह नहीं कह सकता कि उनमें पूर्व पीएम जैसी क्षमताएं हैं या नहीं। लेकिन उनमें संभावनाएं हैं।’ दिग्विजय सिंह ने आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल भी देने की वकालत की है। उन्होंने राजन को सक्षम व्यक्ति बताते हुए कहा कि अपने हालिया कार्यकाल में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें