फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरेह की जगह कश्मीरी पंडितों को दी नवरोज की बधाई, हुईं ट्रोल

Sun, 07 Apr 2019 09:44 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपने ट्वीट के कारण ट्रोल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को नवरेह की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया। लेकिन, नवरेह की जगह नवरोज लिख दिया। नवरोज पारसियों का पवित्र त्योहार है। 
विज्ञापन


इस गलती पर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्वीट के साथ उन्होंने पूजा की थाली की तस्वीर भी पोस्ट की। बताया कि यह थाली मां ने सजाई है।
 

कश्मीर में नवरेह त्योहार नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह वर्ष का प्रथम दिन माना जाता है। कश्मीरी पंडित इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं।

मशहूर लेखक तारेक फतेह ने प्रियंका गांधी के ट्वीट पर लिखा, 'प्रिय प्रियंका गांधी, नौरोज़ पिछले महीने मनाया जा चुका है। कश्मीर में नए साल के त्योहार को नवरेह के नाम से जाना जाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें