फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती निकले तो परीक्षा नहीं, परीक्षा हो तो रिजल्ट नहीं, रिजल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

Sat, 05 Sep 2020 07:51 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : twitter
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एसएससी-सीजीएल की परीक्षा, भर्ती और नियुक्ति को लेकर सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा, भर्ती निकले तो परीक्षा नहीं, परीक्षा हो तो रिजल्ट नहीं और रिजल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं हो रही।

विज्ञापन


प्रियंका ने तुषांगी गुप्ता नाम की एक युवती का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 2017 में एसएससी-सीजीएल की भर्तियों में नियुक्ति नहीं हुई। 2018 में सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया। 2019 में सीजीएल की परीक्षा ही नहीं हुई और 2020 में एसएससी-सीजीएल की भर्ती नहीं निकाली गई।

निजी क्षेत्र में छंटनी और सरकारी भर्तियों पर ताला लगने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, लेकिन सरकार सच पर पर्दा डालने के लिए विज्ञापनों और भाषणों में झूठ परोस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें