फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सरकारी आवास खाली करने के लिए केंद्र से नहीं मांगा समय, खबरों का किया खंडन

Tue, 14 Jul 2020 10:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि वह नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली कर देंगी। उन्होंने उस खबर को ‘फर्जी’ करार दिया जिसमें दावा किया गया था कि प्रियंका के आग्रह पर सरकार ने उन्हें इस अवास में कुछ और समय तक रहने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया, 'यह फर्जी खबर है। मैंने सरकार से कोई आग्रह नहीं किया है। आवास खाली करने के लिए एक जुलाई को मिले पत्र के अनुसार, मैं एक अगस्त तक सरकारी आवास 35 लोधी एस्टेट को खाली कर दूंगी।'

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएंगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था।

गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास 35 लोधी एस्टेट खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें