फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इतने साल चुप रहीं मां, अब बताई अपनी कहानी': प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सच कहने का है हक

Thu, 12 Nov 2026 01:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के खिलाफ वर्षों तक झूठ फैलाया गया। प्रियंका ने केंद्र सरकार को भी घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवालों और शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ फैलाया, जबकि उनकी मां ने अब अपने संस्मरण में अपनी कहानी खुद लिखी है।
विज्ञापन


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने इसमें लिखी बातों पर अपनी राय दी है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 
दिवंगत पद्म श्री पुरस्कार विजेता चेरुवयाल रमन के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि उन्होंने दशकों तक उनकी मां, सोनिया गांधी के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का अभियान चलाया, जबकि उनकी मां इस दौरान चुप रहीं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा, 'भारत में मेरी मां के वयस्क जीवन के पूरे दौर में, भाजपा, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा। उन्होंने झूठ बोले, मनगढ़ंत कहानियां रचीं और उनके बारे में तरह-तरह की बातें गढ़ीं, लेकिन मेरी मां चुप रहीं। अब, वह अपनी कहानी बता रही हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। यह अच्छी बात है कि वे इसे पढ़ने के लिए तैयार हैं। इतने लंबे समय तक, उन्होंने (भाजपा ने) मेरी मां के बारे में झूठ फैलाया, और अब वह सच बता रही हैं। मुझे खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं।'

प्रियंका ने केंद्र सरकार पर क्या आरोप लगाए? 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, 'समस्या यह है कि यह (केंद्र) सरकार मानती है कि वह किसी भी बात के लिए जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। वे जो चाहें कर सकते हैं और लोग उनसे सवाल नहीं पूछेंगे। और जब लोग, खासकर युवा, सवाल पूछते हैं, विरोध प्रदर्शन करते हैं और जवाब मांगते हैं, तो सरकार उन्हें पीटकर, जेल में डालकर या विरोध प्रदर्शनों को रोककर चुप कराने की कोशिश करती है। यह लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र में सरकार जवाबदेह होती है। अगर कीमतें बढ़ती हैं, तो सरकार जवाबदेह है। अगर कोई और समस्या आती है, तो सरकार जवाबदेह है। सरकार जो भी कदम उठाती है, हर एक कदम के लिए वह जनता के प्रति जवाबदेह है। लोकतंत्र यही होता है। हमारा संविधान भी यही कहता है।'

लोकतंत्र को लेकर क्या कहा? 
वायनाड सांसद ने कहा, 'लोकतंत्र में लोगों को विरोध करने का अधिकार है। यह अधिकार उन्हें संविधान से मिला है। मुझे लगता है कि लोगों को अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने की छूट मिलनी चाहिए। हां, अगर हिंसा होती है, तो पुलिस को जरूर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि उन्हें कानून के शासन का भी सम्मान करना होता है। लेकिन जब तक विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। चाहे वह राज्य सरकारों के खिलाफ हो, या हमारी नीतियों के खिलाफ  तब तक इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।
 
आगे वे पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर कहा कि लोग ईंधन के लिए अतिरिक्त पैसे दे रहे हैं और उसमें इथेनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, तो क्या वे (केंद्र सरकार) इसके लिए जवाबदेह नहीं हैं?

कौन हैं चेरुवयाल रमन? 
वायनाड के सांसद ने गुरुवार को वायनाड के मनंतवाडी में पद्म श्री से सम्मानित दिवंगत चेरुवयाल रमन के आवास का दौरा किया। रमन केरल के एक आदिवासी किसान थे और पारंपरिक धान के बीजों के संरक्षण के लिए जाने जाते थे। उन्हें टिकाऊ खेती और जैव विविधता के संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।
वायनाड के मनंतवाडी स्थित कम्माणा के आदिवासी किसान थलकारा चेरिया रमन, जिन्हें प्यार से 'चेरुवयाल रमन' कहा जाता था। उन्होंने चावल की दुर्लभ और देसी किस्मों की खेती की और उन्हें संरक्षित किया। संरक्षण और पारंपरिक खेती के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को देखते हुए, देश ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें