फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने दविंदर को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा, बोलीं- आतंकियों की मदद देशद्रोह 

Thu, 16 Jan 2020 09:22 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी डीएसपी दविंदर सिंह के मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। भारत पर हमला करने वाले आतंकियों की मदद करना देशद्रोह है। इसके लिए बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने वीरवार शाम को ट्विटर पर लिखा, डीएसपी दविंदर सिंह की जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह बहुत अजीब लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में जम्मू और कश्मीर के लिए विदेशी दूतों को एस्कॉर्ट करने जैसी अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि दविंदर के खिलाफ त्वरित अदालत में छह महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए। अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कश्मीर घाटी के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कथित खामोशी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला अत्यधिक संवेदनशील है, इसलिए दविंदर सिंह के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह सवाल भी किया कि देविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, डीएसपी दविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया। ये वे आतंकी हैं, जिनके हाथ भारतीय नागरिकों के खून से सने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें