फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने यूपी में जहरीली शराब पर उठाए सवाल, राहुल ने पूछा- सरकार किसका विकास करने में लगी है

Sun, 22 Nov 2020 03:49 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने राज्य में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों और सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। उनका कहना है कि आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है?

विज्ञापन


  
सरकार किसका विकास करने में लगी है: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अंबानी और अडानी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने दोनों उद्योगपतियों की आय में हुई बढ़ोतरी से संबंधित खबर को टैग कर लिखा कि साफ है कि सरकार किसका विकास करने में लगी है। दरअसल बीते साल में अडानी ने 1.41 लाख करोड़? और अंबानी ने 1.21 लाख करोड़ रुपय अपनी संपत्ति में जोड़े हैं। अंबानी की तुलना में अडानी आगे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें