फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार', प्रियंका गांधी का आरोप- विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

Sat, 29 Mar 2025 03:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संसद के बजट सत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने वायनाड में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार ने संसद में चर्चा को रोका है। 

ये भी पढ़ें: Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- संसद में विपक्ष को नहीं उठाने दिए जा रहे मुद्दे
विज्ञापन


सांसद ने कहा, 'मैंने संसद के पिछले कुछ सत्रों में देखा है कि उनकी (केंद्र सरकार) की नीति किसी भी तरह से चर्चा को टालने की है। चाहे वह विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने वाले किसी मुद्दे को उठाना हो, या फिर विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति न देना हो।'

सरकार खुद ही प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही
प्रियंका गांधी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से काम करने से रोक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सांसदों के लिए 'बहुत दुखद' है। उन्होंने दावा किया, 'विपक्ष पर अक्सर संसद में व्यवधान डालने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन इस सरकार में यही प्रक्रिया देखने को मिल रही है। सरकार खुद ही इस प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही है, जो शायद सभी के लिए नई बात है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliament: संसद में हंगामे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सदन को बाधित करने के लिए लेकर आए फर्जी मुद्दा

कलपेट्टा में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में लिया भाग
इससे पहले, दिन में प्रियंका गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें