फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका और ममता ने नोटबंदी को बताया आपदा, कहा- इसने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी

Fri, 08 Nov 2019 10:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Priyanka Gandhi, Mamata Banerjee - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रियंका ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार पर यह हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हकीमों द्वारा किए गए, ‘नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज’ के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए। नोटबंदी एक आपदा साबित हुई जिसने हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। इस ‘तुग़लकी’ कदम की जिम्मेदारी अब कौन लेगा?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।
 


 
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने नोटबंदी को बताया आपदा

ममता बनर्जी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नोटबंदी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज 'नोटबंदी आपदा' की तीसरी वर्षगांठ है। इसकी घोषणा के कुछ ही मिनटों के भीतर मैंने कहा था कि यह अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों के जीवन को बर्बाद कर देगा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, आम लोग और सभी विशेषज्ञ अब इससे सहमत हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि यह एक निरर्थक अभ्यास था।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें