फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, लिखा- अच्छे दिन आएंगे

Sat, 30 Nov 2019 09:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीडीपी आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अच्छे दिन आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर वह केंद्र सरकार की आलोचना करती रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि वादा तेरा वादा... दो करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी...  क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा?

उन्होंने आगे लिखा कि आज जीडीपी ग्रोथ 4.5 फीसदी हो गई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी  के चलते बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें