फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'लोकतंत्र को तमाशा बना दिया', संसद में अमित शाह ने ऐसा क्या बोला, जिसपर भड़क गए प्रियांक खरगे?

Sun, 14 Dec 2025 11:20 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में कथित अपशब्दों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चेयर की मुस्कान और चुप्पी ने जवाबदेही की कमी और लोकतंत्र का मजाक उजागर किया। खरगे ने भाजपा-आरएसएस पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं का तमाशा बना दिया।

विज्ञापन
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद में कथित अपशब्दों के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की। खरगे ने कहा कि इससे सिर्फ उनके नजरिए का पता चलता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वर्तमान सरकार में जवाबदेही की कमी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कहा जाता है कि आपकी भाषा आपके नजरिए को दिखाती है।

विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने आगे कहा कि इन सबके बीच सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था चेयर की प्रतिक्रिया, मुस्कान और चुप्पी। न कोई फटकार, न कोई जवाबदेही। न संसद का सम्मान, न संविधान का। खरगे ने भाजपा-आरएसएस पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकतंत्र को सिर्फ एक तमाशा बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को गंभीर से लेकर मजाक में बदल दिया है।

ये भी पढ़ें:- 'हाउज द जोश': सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने नए रंगरूटों संग लगाए 20 पुश-अप्स, देखने वाले रह गए हैरान
विज्ञापन


संसद में अमित शाह और राहुल के बीच तीखी बहस
बता दें कि संसद में यह विवाद 10 दिसंबर को तब शुरू हुआ, जब गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच 'वोट चोरी' को लेकर बहस गरम हो गई। राहुल गांधी ने लगातार शाह को प्रेस वार्ता में उठाए गए मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी। वहीं अमित शाह ने कहा कि संसद उनकी मर्जी के अनुसार नहीं चलेगी। साथ ही शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे सभी सवालों का जवाब अपनी क्रम में देंगे।

अमित शाह ने विपक्ष पर साधा था निशाना
इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि वे वोटर लिस्ट सुधार (एसआईआर) प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। ये वही प्रक्रिया है जिससे वोटर लिस्ट सही की जाती है। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है, लेकिन उनका हार निश्चित है। चुनाव आयोग के प्रति दोहरा मानदंड नहीं चलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  मेसी के कार्यक्रम में बवाल: स्टेडियम में जाने से रोकने पर भड़के राज्यपाल बोस, कहा- मैं कोई रबर स्टैंप नहीं

राहुल गांधी ने कुछ ऐसे किया था पलटवार
हालांकि राहुल गांधी ने गृह मंत्री के जवाब को रोकते हुए तीन प्रेस वार्ता में उठाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा कि चुनाव आयोग को पूरी सुरक्षा क्यों दी गई। अमित शाह केवल हरियाणा का उदाहरण दे रहे हैं, जबकि 19 लाख फर्जी वोटर्स के मामले हैं। आइए, मेरी तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें