कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमर उजाला से बातचीत में इसका खुलासा किया था। राहुल गांधी ने बताया था कि प्रियंका को उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल गांधी के अनुसार उत्त प्रदेश (पश्चिम) के तत्कालीन प्रभारी और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रियंका वहां कांग्रेस का संगठन खड़ा करेंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देंगी।
प्रियंका गांधी लगातार इस मुहिम में खड़ी दिखाई दे रही है। पार्टी के उत्तर प्रदेश के एक बड़े नेता का कहना है कि प्रियंका गांधी अब पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार देख रही है। गांव, ब्लॉक, नगर, जिला और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा हो रहा है। 2022 में कांग्रेस विरोधियों के दांत खट्टे करने की तैयारी कर रही है।
क्या सफल हो पाएंगी प्रियंका गांधी?
भविष्य से अच्छा इस सवाल का उत्तर किसी के पास नहीं है, लेकिन राजनीति में सत्ता पक्ष से नाराजगी को जो दल भुनाने में सफल होता है, उसके सत्ता में आने की संभावना बनती है। प्रियंका इसी को आधार बनाकर आगे बढ़ रही हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका को जनता सुनती है। उनसे प्रभावित हो रही है। वह जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे उठा रही हैं। इसलिए सफल होने की संभावना है। यह उम्मीद अखिलेश प्रताप सिंह, नदीम जावेद समेत तमाम नेताओं को दिखाई दे रही है।
कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने अपना क्षेत्रीय दौरा काफी बढ़ा दिया है। वह पूर्वी और सेंट्रल उत्तर प्रदेश को काफी समय दे रही हैं। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि मैदान में प्रियंका खुद होंगी, इसलिए उम्मीद का आधार मजबूत है।