फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वर्षीय प्रियम चटर्जी बने फ्रेंच ऑनर जीतने वाले पहले भारतीय शेफ

Wed, 14 Aug 2019 05:08 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वह महरौली में रूह और किला रेस्तरां के हेड शेफ रह चुके हैं
  • यह पुरस्कार कृषि, स्वाद और व्यंजनों के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है
  • पश्चिम बंगाल के परंपरागत पकवानों में फ्रांस का स्वाद देने के लिए मशहूर हैं
विज्ञापन
Priyam Chatterjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियम चटर्जी सोमवार का फ्रेंच ऑनर जीतने वाले पहले भारतीय शेफ बन गए हैं। फ्रांस सरकार ने भारतीय लजीज व्यंजनों को नए ढंग से पेश करने में योगदान के लिए प्रियम चटर्जी को प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ एग्रीकल्चरल मेरिट’ सम्मान से नवाजा है। यह पुरस्कार कृषि, स्वाद और व्यंजनों के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

 
फ्रांस में जा रेस्तरां याच के हेड शेफ 30 वर्षीय प्रियम अपने पैतृक राज्य पश्चिम बंगाल के परंपरागत पकवानों में फ्रांस का स्वाद देने के लिए मशहूर हैं। इस मौके पर प्रियम ने कहा कि इस पल वह अपने सपने को जी रहे हैं। इस खुशी को जाहिर कर सकें ऐसे शब्द उनके पास नहीं हैं। 

प्रियम कहते हैं कि उनके पकवानों में लिज्जत और स्वाद उनके परिवार और फ्रांस में मिले प्यार का नतीजा हैं। प्रियम ने हैदराबाद के पार्क हयात होटल में पहली बार फ्रांस के शेफ जीन क्लॉड से फ्रेंच व्यंजन बनाना सीखा था। प्रियम के मुताबिक उसी वक्त से उन्हें फ्रांसीसी खानपान से प्रेम हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने परंपरागत खानपान में फ्रांस का जायका देना शुरू कर दिया। वह महरौली में रूह और किला रेस्तरां के हेड शेफ रह चुके हैं। प्रियम को संगीत सुनने का भी शौक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें