देश के 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों यानी बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का एक मार्च से कोविड-19 टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन्हें ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे और टीका लगवा सकेंगे। निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।
Union Health Secy, Chairman of Empowered Group on Vaccine Administration (Co-WIN) & member, National Expert Group on Vaccine Administration of COVID chaired a high-level meeting today with Health Secretaries & MDs of States/UTs on vaccination of age-appropriate groups today: GoI
पांच राज्यों में सबसे ज्यादा टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक व महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए। बीते 24 घंटे में वैक्सीन लगाने के बाद किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
5 States with the highest vaccinations today -Uttar Pradesh, West Bengal, Gujarat, Karnataka & Maharashtra. No new event of hospitalisation reported in the past 24 hours: Health Ministry