फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Chavan Op Sindoor Row: सेना पर विवादित बोल पर भी कांग्रेस नेता झुकने को राजी नहीं, कहा- माफी क्यों?

Wed, 17 Dec 2025 01:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान उन्हें सवाल पूछने का अधिकार देता है और लोकतंत्र में विपक्ष का यही काम है। चव्हाण ने स्पष्ट किया कि उनका बयान देश या सेना के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों पर सवाल था।

विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर एक तरफ जहां देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने अपनी उस बयान को लेकर माफी मांगेने से साफ-साफ इनकार कर दिया। चव्हाण ने कहा कि वह अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं माफी क्यों मांगूं? यह बिल्कुल संभव नहीं है।

विज्ञापन


चव्हाण ने आगे कहा कि संविधान मुझे सवाल पूछने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना विपक्ष का काम होता है और वह अपना यही अधिकार इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बयान देश या सेना के खिलाफ नहीं था, बल्कि सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाने के लिए था।

ये भी पढ़ें:- Op Sindoor: 'पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान
विज्ञापन


सवाल पूछना देशद्रोह नहीं- चव्हाण

चव्हाण के मुताबिक, अगर कोई मुद्दा देश से जुड़ा है तो उस पर चर्चा और सवाल होना जरूरी है। चव्हाण ने जोर देकर कहा कि सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और दबाव में आकर माफी नहीं मांगेंगे।

क्या कहा था कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने?
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चौहान के बयान पर विवाद तब शुरू हो गया जब बुधवार को उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे। 7 तारीख को जो आधे घंटे की हवाई लड़ाई हुई, उसमें हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या न मानें। उन्होंने कहा था कि भारतीय विमानों को मार गिराया गया। चव्हाण ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान की ओर से उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना थी, इसीलिए वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'क्या 12 लाख सैनिकों की जरूरत है?' भारतीय सेना पर ये क्या बोले गए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

12 लाख सैनिक होने पर उठाए थे सवाल
इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा था कि 'हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा कि सेना की एक किलोमीटर भी मूवमेंट नहीं हुई दो-तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ हवाई युद्ध और मिसाइल युद्ध था। भविष्य में भी युद्ध इसी तरह लड़े जाएंगे। ऐसी स्थिति में, क्या हमें सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें