फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी रक्षकों ने किया कैदी के साथ कुकर्म, शिकायत की तो मुंडवाया सिर

Tue, 19 Jul 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

  • पीड़ित बंदी ने बताया जेल में अपनी जान को खतरा, सुरक्षा मांगी 
  • कहा, मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जा रही हैं अंजाम भुगतने की धमकियां 
  • बंदी ने तीन बंदी रक्षकों पर लगाया था जेल गोदाम में कुकर्म करने का आरोप
विज्ञापन
जेल में उत्पीड़न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में कुकर्म के शिकार बंदी का जबरन सिर मुंडवाए जाने की घटना सामने आई है। बंदी ने इस बाबत आला अफसरों से शिकायत की है। बंदी का आरोप है कि पहले तो जेल के तीन बंदी रक्षकों ने उसके साथ जेल गोदाम में जबरन अप्राकृति कृत्य किया और अब जब वह इंसाफ के लिए लड़ रहा है तो उस पर केस वापसी को दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


बंदी ने जेल के कुछ अधिकारियों से अपनी जान को खतरा बताया है। छह साल से जिला जेल में बंद एक बंदी ने कोर्ट में एक डिप्टी जेलर व तीन बंदी रक्षकों राजीव सिंह, गिरिजा शंकर व रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है।

पीड़ित ने बंदी रक्षकों पर जेल गोदाम में अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है जबकि डिप्टी जेलर पर भी गंभीर आरोप हैं। मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल कर्मियों पर कुकर्म का मुकदमा

Jail Shimla
पीड़ित बंदी ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल कर्मियों पर कुकर्म का मुकदमा करने की वजह से जेल प्रशासन उससे खफा है। उसे लगातार केस वापस लेने को धमकाया जा रहा है।

बंदी ने शिकायत में कहा है कि 13 जुलाई को एक जेल अधिकारी ने बेइज्जत करने की मंशा से जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। शिकायत में बंदी का आरोप है कि उसे जेल के कुछ अधिकारियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डरे-सहमे बंदी ने अधिकारियों से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

बंदी ने शिकायत में कहा है कि जेल में उसे टार्चर किया जाता है और किसी दिन उसके साथ कोई भी घटना हो सकती है। बंदी का दावा है कि वह जेल की कई वारदातों का चश्मदीद है और उसके पास जेल के कई अहम राज हैं, जिनके उजागर होने के डर से जेल अधिकारी उसे धमका रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें