जिला जेल में कुकर्म के शिकार बंदी का जबरन सिर मुंडवाए जाने की घटना सामने आई है। बंदी ने इस बाबत आला अफसरों से शिकायत की है। बंदी का आरोप है कि पहले तो जेल के तीन बंदी रक्षकों ने उसके साथ जेल गोदाम में जबरन अप्राकृति कृत्य किया और अब जब वह इंसाफ के लिए लड़ रहा है तो उस पर केस वापसी को दबाव डाला जा रहा है।
बंदी ने जेल के कुछ अधिकारियों से अपनी जान को खतरा बताया है। छह साल से जिला जेल में बंद एक बंदी ने कोर्ट में एक डिप्टी जेलर व तीन बंदी रक्षकों राजीव सिंह, गिरिजा शंकर व रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है।
पीड़ित ने बंदी रक्षकों पर जेल गोदाम में अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है जबकि डिप्टी जेलर पर भी गंभीर आरोप हैं। मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होनी है।