फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश शाही जोड़े की भारत यात्रा का अंतिम दिन: पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या बात हुई; क्या था दौरे का मकसद?

Wed, 18 Nov 2026 08:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन ने भारत दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तीन दिन के दौरे दोनों ने किन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरे में और क्या खास रहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई। दोनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उनके दौरे का आखिरी दिन था।
विज्ञापन


कब और क्यों भारत आए थे विलियम और केट?
विलियम और केट सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। वे अर्थशॉट प्राइज के छठे सालाना पुरस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। राजुकमार विलियम ने 2020 में इस पहल की शुरुआत की थी। इसका मकसद दुनिया की बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के नए और बेहतर समाधान तलाशना है। साथ ही ऐसे समाधानों पर काम करने वालों की मदद करना भी है।

हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है। हर विजेता को 10 लाख पाउंड दिए जाते हैं। भारतीय रुपये में यह रकम 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस पैसे से विजेता अपने प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थशॉट प्राइज की तारीफ की। यह पहल प्रिंस विलियम ने 2020 में शुरू की थी। इसका मकसद दुनिया भर में जलवायु से जुड़ी समस्याओं के नए समाधान को बढ़ावा देना है। मोदी ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भारतीय प्रतिभा और नए विचारों को भी सराहा।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मिलकर खुशी हुई। दुनियाभर में जलवायु से जुड़ी नई तकनीकों और समाधानों को बढ़ावा देने के अर्थशॉट प्राइज के प्रयासों की सराहना करता हूं। साथ ही, वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भारतीय प्रतिभा को सामने लाने के प्रयास भी सराहनीय हैं। 

भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।



उन्होंने लिखा, मैं भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हाल ही में लागू हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते की गति को आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं। इससे हमारे देशों के लोगों और पूरी दुनिया की साझा समृद्धि में मदद मिलेगी। 

समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ?
मंगलवार को शाही जोड़े ने अर्थशॉट प्राइज समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में नए समाधान तलाशने वाले लोग शामिल हुए। कारोबार जगत के बड़े नेता और कई मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं। कार्यक्रम में अभिनेता रामी मालेक, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और ब्रिटिश बैंड टेक दैट शामिल हुए।

केट ने समारोह में एक पुरस्कार दिया। वहीं, राजकुमार विलियम ने अपने संबोधन में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि दुनिया में गर्म लहरें लगातार गंभीर होती जा रही हैं। विनाशकारी बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: वीआईपी आए तो चमकी सड़कें: हाईकोर्ट की बीएमसी को फटकार- आम लोगों के लिए स्थायी सफाई व्यवस्था क्यों नहीं?

मुंबई में करण जौहर से मिले प्रिंस विलियम
मुंबई में दौरे के आखिरी दिन प्रिंस विलियम धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे। यहां फिल्म निर्माता करण जौहर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रिंस विलियम ने बॉलीवुड फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के एक गाने पर कलाकारों को डांस करते देखा। उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान से भी मुलाकात की।

केट मिडलटन कहां गईं?
दूसरी ओर, केट मिडलटन मुंबई के एक मैटरनिटी और चाइल्ड केयर अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके काम के बारे में जाना।
विज्ञापन


दूसरी बार भारत आए विलियम और केट
राजकुमार विलियम और केट मिडलटन का यह भारत का दूसरा आधिकारिक दौरा था। इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में भारत आए थे। उनका यह दौरा दो खास मकसदों से जुड़ा था। पहला, पर्यावरण संरक्षण के लिए राजकुमार विलियम की कोशिशों को आगे बढ़ाना। दूसरा, भारत की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना। इस दौरे का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करना भी था।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के साथ ही भारत में उनके सभी कार्यक्रम पूरे हो गए। यह मुलाकात उनके तीन दिन के भारत दौरे का आखिरी कार्यक्रम रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें