फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UAE: क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत-यूएई के संबंधों में और मजबूती पर दिया जोर

Tue, 08 Apr 2025 04:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई के प्रिंस शेख हमदान ने आज भारत पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। साथ ही दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच के रिश्चतें में और मजबूती पर जोर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने कहा मुलाकात के बाद कहा किशेख हमदान की भारत यात्रा ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों और कई सारे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन भारत पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शेख मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमारी बातचीत ने यूएई और भारत के बीच संबंधों की मजबूती दो दिखाता है। उन्होंने कहा कि ये संबंध विश्वास पर आधारित हैं, जो इतिहास द्वारा आकारित हुए हैं और हमारे समान दृष्टिकोण से प्रेरित हैं, जिसमें अवसरों, नवाचार और स्थायी समृद्धि की दिशा में एक बेहतर भविष्य बनाने का लक्ष्य है। बता दें कि प्रिंस शेख हमदान के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकाक के दौरान रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया', कर्नाटक के गृह मंत्री ने महिलाओं से मांगी माफी
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी जताई खुशी
नई दिल्ली में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताते हुए भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलकर खुशी हुई। दुबई ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह विशेष यात्रा हमारी गहरी दोस्ती को दर्शाता है। साथ ही भविष्य में और भी मजबूत सहयोग का मार्ग प्रशस्त करती है।

रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने भी की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शेख हमदान से एक अलग बैठक की। इसको लेकर उन्होंने बताया कि भारत यूएई के साथ रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है, जिसमें सह-उत्पादन और सह-विकास परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: : पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने शुरू की सियासी पारी, चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में BJP का थामा दामन

साथ ही रक्षा मंत्री सिंह ने अपनी बैठक को उत्पादक बताते हुए कहा कि यूएई के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी शेख हमदान से मुलाकात की और उन्हें भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत करते हुए कहा कि वह भारत-यूएई के संबंधों को लेकर सकारात्मक विचार रखते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें