ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स, पीएम मोदी
- फोटो : The Statesman
ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भारतीय पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें कामनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के लिए आमंत्रित भी करेंगे। यह बैठक अगले साल ब्रिटेन में होगी। अपनी पत्नी कैमिला पार्कर के साथ दोपहर में दिल्ली पहुंचे।
वह दस दिनों की यात्रा के दौरान भारत के अलावा सिंगापुर, मलेशिया, ब्रूनी जाएंगे। उनकी यात्रा से पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन, संतुलित विकास लक्ष्य, आर्थिक सहयोग और कामनवेल्थ की बैठक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।