फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय मूल के कारोबारी को यूके स्किल एंबेसडर नियुक्त किया

Fri, 09 Mar 2018 01:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संजीव गुप्ता
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय मूल के स्टील कारोबारी संजीव गुप्ता को आधिकारिक रूप से यूके का स्किल एंबेसडर नियुक्त किया है। गुप्ता मैन्युफैक्चरिंग दक्षता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए इंडस्ट्रियल कैडेट प्रोग्राम के आधिकारिक दूत होंगे। यह फ्लैगशिप कार्यक्रम स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों और युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से उद्योगों का अनुभव देगा।

विज्ञापन


प्रिंस ऑफ वेल्स 68 वर्षीय चार्ल्स ने देश में भारी उद्योग के क्षेत्र में गुप्ता के जीएफजी अलायंस की तरफ से किए जा रहे योगदान व काम की तारीफ की। ब्रिटेन के जीएफजी अलायंस के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में गुप्ता ने पिछले कुछ महीनों में स्टील उद्योग में काफी अधिग्रहण किए हैं। इससे हजारों नौकरियों को सुरक्षित करने में मदद मिली है।

चार्ल्स ने कहा- गुप्ता हमारे देश के भारी उद्योग में उनकी वास्तविक कल्पना, प्रगतिशील सोच और टिकाऊ कायाकल्प को लागू करने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वह अपने जीएफजी अलायंस के जरिए इंडस्ट्रियल कैडेट्स के साथ भी उसी उत्साह से भागीदार बन गए हैं। इंडस्ट्रियल कैडेट्स प्रोग्राम में इस समय यूके के 15,000 युवा जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा- उद्योगपतियों के परिवार से होने के कारण मेरे पास बड़े होते हुए स्टील वर्क्स और इंजीनियरिंग प्लांट्स में मुझे कुछ समय बिताने का मौका मिला। इसने मुझपर बहुत ज्यादा असर डाला और इस इंडस्ट्री में सही मायनों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। मैं देखता हूं कि इंडस्ट्रियल कैडेट्स उस काम को कर रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं कि इसका उनपर प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें