फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के बाद किसानों के बीच दिखेंगे पीएम मोदी

Sat, 19 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राधा मोहन सिंह ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा
  • देशभर से एक लाख किसानों को किया गया है आमंत्रित
  • कृषि मेले का आगाज, पीएम किसानों के बीच बिताएंगे समय
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार का दिन देश के जवानों के साथ बिताने के बाद शनिवार को किसानों के बीच रहेंगे। उन्हें कृषि उन्नत मेले का उद्घाटन करना है। मेले में देशभर से एक लाख से अधिक किसानों को आमंत्रित किया गया है। पीएम उनके बीच तीन से चार घंटा गुजारेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हित के लिए पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। देश के हर ब्लाक से कम से कम दो किसान मेले में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता के जरिये किसानों का भविष्य बदला जा सकता है। कृषि उन्नत मेले का मुख्य मकसद किसानों को जागरूक बनाना है। इसमें खेती के नए तौर तरीके, एकीकृत खेती, कंपोस्ट बनाने, जैविक खेती, उन्नत पशुधन, सिंचाई व्यवस्था और कृषि क्षेत्र की नई खोजों का प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं किसानों से संवाद करने और उनके सवालों के जवाब देने के लिए वैज्ञानिक तथा सलाहकार उपस्थित रहेंगे। देश की सभी भाषाओं में वे किसानों की बात सुन सकें और उन्हें समझा सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में होने वाली हर चर्चा का सभी जिला मुख्यालयों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। यह आयोजन तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन


‘युवराज’ बना मुख्य आकर्षण
हरियाणा के किसान कर्मवीर का भैंसा युवराज मेले का मुख्य आकर्षण है। युवराज ने मेले की तैयारी देखने गए कृषि मंत्री के साथ मीडिया का भी ध्यान खींचा। कर्मवीर के अनुसार इस भैंसे के जरिये वह हर साल 40 से 50 लाख रुपये की आमदनी करते हैं। खरीदार युवराज की कीमत नौ करोड़ रुपये तक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें