फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नाव की सवारी कर पीएम मोदी ने की ई-बोट की शुरुआत

Sun, 01 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम नरेंद मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान अस्सी घाट पहुंचे जहां उन्होंने ई-बोट की शुरुआत की। अस्सी घाट पर पहुंचे पीएम मोदी ने ई बोट पर बैठकर उसकी क्षमता का निरीक्षण किया और गंगा को नमन किया।
विज्ञापन


वहीं हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोगों ने पीएम का अस्सी घाट पर स्वागत किया। पीएम मोदी ने नाविकों को ई-बोट वितरित किए। इस दौरान अस्सी घाट पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ई-बोट से नाविकों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से पर्यावरण सुधरेगा और वाराणसी में परिवर्तन होगा। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बोट बैंक की नहीं बल्कि गरीब की हितैशी सरकार है। पीएम को देखने और सुनने के लिए अस्सी के साथ ही, गंगा महल, रीवा और तुलसी घाट तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


उधर पीएम मोदी के वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचने से पहले यहां भगदड़ मच गई। बताया गया कि ऐन वक्त पर लोगों के बैठने की जगह बदलने से लोग गुस्सा गए। हालांकि बाद में पुलिस व प्रशासन की मदद से स्थिति नियंत्रित की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी का वाराणसी दौरा

प्रबुद्धजनों के साथ मोदी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
इससे पहले पीएम मोदी वाराणसी के एक सांस्कृतिक संग्रहालय ज्ञान प्रवाह पहुंचे। मोदी ने संग्रहालय में ऐतिहासिक काल की कलाओं का अवलोकन ‌किया। वाराणसी में पीएम मोदी ने डीएलडब्ल्यू मैदान में रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा बांटे। 16 रिक्शा चालकों को पीएम ने स्वयं ई-रिक्शा प्रदान किए। एक हजार गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा वितरित किए गए।

इसके बाद यहां डीरेका के गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने प्रबुद्ध जनों से चर्चा करते हुए कहा कि काशी की सड़कों को सरकार बनवाती है यहां की जनता उसके किनारे पेड़ लगाकर हरा भरा करे। इस इस दौरान अंतररास्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्र ने पीएम के सामने स्टेडियम की मांग रखी। उसे ध्यान से सुनने के बाद इस पर विचार करने को कहा। वहीं पीएम ने उत्तर प्रदेश के बलिया में 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से मंच पर एलपीजी गैस सिलेंडर देकर उज्जवला योजना की शुरुआत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें