फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री ने की बातचीत, पीएम के सामने रखी ये मांगें

Wed, 12 Aug 2020 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री ने की बातचीत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, हर दिन देश में 50,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और अब तक देश में कोरोना का आंकड़ा 21 लाख को पार कर गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने दस ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की, जहां कोरोना के सक्रिय मामले 80 फीसदी से ज्यादा हैं।

विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कई मांग रखीं, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोना की जांच करने के लिए इस्तेमाल की जा रही आरटी-पीसीआर टेस्टिंग प्रक्रिया का 50 फीसदी खर्च केंद्र उठाए और उच्च-अंत वेंटिलेटर की खरीद के लिए वित्त सहायता मुहैया कराए।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उधार के लिए राज्यों को नियमों में ढील दे और केंद्र सरकार जल्द 4,135 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा और 53,000 करोड़ रुपये के कुल बकाए का भुगतान करे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदन सिंह ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन


पंजाब के सीएम ने कहा कि महामारी की वजह से पैसा जमा करने में पैदा हुए रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए एक उदार वित्तीय पैकेज दिया जाए। इसके अलावा पंजाब की सीएम ने कहा कि कोविड-19 संबंधित खर्चों के लिए राज्य आपदा राहत कोष की 35 फीसदी की सीमा काफी नहीं है।

आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस मोहन रेड्डी ने राज्य की जरुरतों पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से भारी मदद की जरुरत पड़ेगी। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहकर्मी और बागी नेता सचिन पायलट के जयपुर आने पर राहत की सांस ली। बता दें कि राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें