फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कल करेंगे 'परीक्षा पर चर्चा', छात्र, अभिभावक और शिक्षक होंगे शामिल

Mon, 28 Jan 2019 05:00 PM IST
अजय सिंह भाषा, अमर उजाला
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह 29 जनवरी को सुबह 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में देश भर के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से तनाव-रहित परीक्षा और संबंधित पहलुओं पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, प्रिय छात्र, अभिभावक व शिक्षक, मैं कल सुबह 11 बजे 'परीक्षा पर चर्चा' 2.0 कार्यक्रम में अपके साथ तनाव रहित परीक्षा के बारे में चर्चा करूंगा। छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी की ताकत का परिणाम है कि परीक्षा पर चर्चा को देशभर के स्कूलों एवं कॉलेजों में देखा जा सकेगा। 



उन्होंने कहा कि यह परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने का शानदार मौका है। इसके साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं। इस बार अन्य देशों के छात्र भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें