फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया की महिला से बदसलूकी, हाथ से छीना माइक, देखें वीडियो

Mon, 28 Jan 2019 04:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • सिद्धारमैया ने सामने खड़ी होकर सवाल पूछ रही महिला के हाथ से माइक छीन लिया।
  • माइक के साथ महिला का दुपट्टा भी खिंच गया।
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उनके साथ क्या करेंगे।
  • जिस तरह से उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया यह एक अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा पब्लिक मीटिंग के दौरान एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक मीटिंग में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान जब एक महिला उठकर अपनी बात रखने लगी तो उसकी किसी बात पर पूर्व सीएम भड़क उठे। उन्होंने सामने खड़ी होकर सवाल पूछ रही महिला के हाथ से माइक छीन लिया।

विज्ञापन


माइक के साथ महिला का दुपट्टा भी खिंच गया। सिद्धारमैया यहीं नहीं रुके, महिला ने जब दोबारा अपनी समस्या बतानी शुरू की तो सिद्धारमैया ने उसपर चिल्लाते हुए कंधे से पकड़कर नीचे बिठा दिया। इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला को शांत करने की कोशिश की। महिला फिर से पूर्व सीएम से कुछ पूछने लगी तो सिद्धारमैया खड़े होकर महिला पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

इस पर सिद्धारमैया ने सफाई देते हुए कहा कि जब मैं एक पार्टी वर्कर की लंबी स्पीच को रोकने की कोशिश कर रहा था तब ये सब हुआ। ये एक घटना थी, इसमें किसी तरह का कोई गलत इरादा नहीं था। मैं उस महिला को 15 साल से जानता हूं, वो मेरी बहन की तरह है। 
विज्ञापन



सिद्धारमैया से सवाल पूछने वाली महिला जमाला ने पूर्व सीएम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मेरे कोई मुद्दे नहीं हैं, वो एक बहतरीन मुख्यमंत्री थे। मैंने केवल उन्हें कुछ शिकायतों के बारे में बताया और थोड़ा गुस्से में बात की। मुझे पूर्व सीएम से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी। वो गुस्से में इसलिए हो गए क्योंकि मैंने मेज पटक दी थी। 

सिद्धारमैया के द्वारा महिला से बदसलूकी के बाद कांग्रेस नेता उनके बचाव में आए तो भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उनके साथ क्या करेंगे। जिस तरह से उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया यह एक अपराध है। इसी से पता चलता है कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं। वे तंदूर मामले के बाद से अभी तक नहीं बदले हैं। वे केवल एक परिवार की महिलाओं का सम्मान करते हैं। 

कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने सिद्धारमैया का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी जब लोग जोश में सवाल पूछते हैं और उनको सुनने के बाद भी जब वो नहीं रुकते तो तुम्हें उनके हाथ से माइक खींचना पड़ता है। जब माइक छीना तो महिला का दुपट्टा साथ में खिंच गया। उनका इस तरह का कोई इरादा नहीं था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें