फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खेला सबसे बड़ा दांव

Sun, 01 Jan 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के लिए तोहफों की झड़ी लगाकर बड़ा दांव खेल दिया है। शहरी गरीब मध्यम वर्ग के लिए घर का कर्ज सस्ता करने के साथ ही किसानों का साठ दिन का कर्ज ब्याज माफ कर प्रधानमंत्री ने सभी को खुश कर भाजपा के लिए चुनावी मैदान तैयार कर दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के इन तोहफों के बाद निर्वाचन आयोग भी चुनाव के एलान में देरी नहीं करेगा। अब आयोग अगले हफ्ते कभी  भी पांचों  राज्यों में चुनाव का एलान कर  सकता है। 

प्रधानमंत्री की दो जनवरी को लखनऊ में रैली भी होनी है। इसे लेकर भी माना जा रहा था कि वह इस रैली में बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मगर शनिवार को ही प्रधानमंत्री ने लोगों के लिए राहत का तोहफा दे दिया। प्रधानमंत्री के ऐलान से भाजपा में बड़ी राहत है। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद पार्टी के सामने आगामी चुनावों में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पार्टी प्रधानमंत्री के इन ऐलानों के सहारे विपक्ष के निशानों का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें