फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बने 1152 घरों का उद्धाटन करेंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु को देंगे कई सौगातें

Wed, 25 May 2022 05:50 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई में आवास योजना-शहरी के तहत 116 करोड़ रुपये की लागत से बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1152 घरों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम तमिलनाडु को कई सौगातें देंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई तमिलनाड़ु की राजधानी चेन्नई में पीएम आवास योजना-शहरी के तहत 116 करोड़ रुपये की लागत से बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1152 घरों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच रेलवे स्टेशनों-चेन्नई एग्मोर, रामेश्वरम, मदुरै, काटपाडी और कन्याकुमारी के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन घरों का निर्माण नई तकनीक से किया गया है। इस परियोजना में सरकार द्वारा प्रीकास्ट कंक्रीट निर्माण प्रणाली का उपयोग किया गया है। यूएस और फिनलैंड जैसे देशों द्वारा अभी तक इस प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा था।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को शाम 5.10 बजे हैदराबाद से चैन्नई पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रमों की शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई विभिन्न रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। शाम 7.40 बजे पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें