फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, अंदरूनी मसलों पर होगी चर्चा

Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

   

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर होने वाली यह बैठक रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक चलेगी। इस बैठक में भाजपा के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेशों के प्रभारी व सहप्रभारी, सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी मौजूद रहेंगे।
 
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राजनेता समेत अन्य संसदीय बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के अंदर सभी प्रदेशों की संगठनात्मक संरचना पर चर्चा होनी है। साथ ही इस दौरान पार्टी के अंदरूनी मसलों चर्चा होगी।
विज्ञापन


बैठक में आने वाले पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह अब तक की संगठनात्मक गतिविधियों की सारी जानकारी लेकर पहुंचे। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद भाजपा नेताओं की यह पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें नेताओं की शारीरिक उपस्थिति रहेगी। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को होने वाली बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिवों और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के साथ कुछ अहम बैठकें की।

बता दें नड्डा ने अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पिछले साल अपनी नई टीम गठित की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज हुई अहम बैठकों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति होगी तथा बैठक की अध्यक्षता जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। प्रधानमंत्री इस बैठक का शुभारंभ करेंगे और संबोधित भी करेंगे।’’

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलवार हैं। पाश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा संभव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें