फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार के कामकाज को जनता के बीच ले जाएं मंत्री'

Wed, 23 Mar 2016 04:14 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक
  • कम से कम 200 स्थानों पर लोगों से संवाद करने की सलाह
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों से सरकार के बीते दो साल के कामकाज को ‘संपर्क और संवाद’ कार्यक्रम के तहत जनता के बीच ले जाने को कहा है। तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक चली बैठक में उन्होंने सभी मंत्रियों को विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी लेने और बजट सत्र के बाद हर एक को कम से कम 200 स्थानों पर जाकर लोगों को सरकार के कामों की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यह निर्देश अगले महीने सरकार के दो साल पूरे होने के मद्देनजर दिए हैं। लोगों से संवाद कायम करने के साथ मोदी का जोर यह सुनिश्चित करने पर था कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न मंत्रालयों ने बीते दो साल में किए गए अपने कामों की प्रस्तुति दी।

इनमें कोयला एवं ऊर्जा, रेलवे, भूतल परिवहन एवं शिपिंग, पेट्रोलियम एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय शामिल हैं। बैठक में कैबिनेट द्वारा बीते दो साल में लिए गए फैसलों की समीक्षा भी की गई। मंत्रियों ने इन फैसलों के पीछे की सोच और उसके परिणामों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद एक मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री यह जानने के लिए उत्सुक थे कि सरकार में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी मंत्रियों को है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कैबिनेट से कहा कि उनकी सरकार ने पारदर्शी और ईमानदार तरीके से बेहतर काम किया है और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें