फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगत सिंह की देशद्रोही से तुलना मां भारती का अपमान’ 

Wed, 23 Mar 2016 03:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा

सार

  • भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा विवि को राजनीति का अखाड़ा न बनाए कांग्रेस 
  • कांग्रेस बलिदानी पुरुषों की तुलना देश-द्रोहियों से कर शहीदों का अपमान कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बलिदानी पुरुषों की तुलना देश-द्रोहियों से कर शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त किए जाने की वकालत की।
विज्ञापन


गिरिराज दानघाटी मंदिर पर मंगलवार देर शाम दर्शन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने अनौपचारिक वार्ता में मोदी सरकार को विकास और प्रगतिकारक सरकार बताते हुए विपक्ष पर आरोप लगाए।

उन्होंने कांग्रेस पर देश के शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि भगत सिंह जैसे शहीदों ने भारत माता की जय कहते हुए देश की खातिर अपना बलिदान दिया। जेएनयू में उनकी तुलना देशद्रोही से कर मां भारती का अपमान किया गया।शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाए जाए।
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार के बागी हुए विधायकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और हरीश रावत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह उत्तराखंड बचाओ अभियान है और ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इससे पूर्व मंदिर पर सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, पवन कौशिक, सभासद राजकुमार शर्मा ने भाजपा नेता का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर मेघश्याम सिंह, ठाकुर परशुराम, रमन आदि साथ थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें