फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को असम का करेंगे दौरा

Thu, 04 Feb 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को असम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दो मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे और राज्य राजमार्गों में सुधार के लिए एक योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम बड़े उत्साह से प्रधानमंत्री की ढेकियाजुली की यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी छह फरवरी को गुवाहाटी का दौरा करने वाली हैं और एक कार्यक्रम में उपस्थित होंगी जहां राज्य के आठ लाख चाय बागान श्रमिकों के बैंक खातों में पैसा दिया जाएगा। बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें