फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amphan: पीएम मोदी आज जाएंगे प. बंगाल-ओडिशा, तूफान प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई दौरा

Fri, 22 May 2020 06:19 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। बता दें कि अम्फान तूफान ने प. बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे और समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे जिसमें प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास को लेकर चर्चा होगी। 
विज्ञापन

 

 


पीएम मोदी शुक्रवार सुबह प. बंगाल पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इसके बाद बशीरहाट में प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। करीब दोपहर एक बजे वह ओडिशा पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। 

प. बंगाल में तूफान की वजह से 72 लोगों की मौत भी हुई है।  सीएम ममता बनर्जी ने इनके लिए मुआवजे का एलान करते हुए पीएम मोदी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने की अपील की थी। 
विज्ञापन


तेज हवाओं और जोरदार बारिश के साथ चक्रवाती तूफान अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक दी। बीते 20 वर्षों में पूर्वी तट से टकराने वाले इस दूसरे सबसे शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को उखाड़ फेंका।

मौसम विभाग द्वारा, 'महातूफान की श्रेणी' में रखे गए इस चक्रवाती तूफान की वजह से दोनों राज्यों में भारी नुकसान हुआ। बंगाल में इसकी वजह से 72 लोगों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें