प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 67वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 जुलाई को किए अपने ट्वीट में कहा था कि जो भी 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कोई सलाह देना चाहते हैं तो वे विभिन्न माध्यमों से दे सकते हैं।