फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूम' मचाने को तैयार मुंबई पुलिस, अपराधियों को पकड़ने के लिए मिली खास सुपरबाइक

Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई ट्रैफिक पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की ताकत में एक और इजाफा हुआ है। हर वक्त सतर्क और चौकस रहने वाली मुंबई पुलिस की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब उनके बेड़े में शामिल हो गई है एक खास सुपरबाइक। रोजाना कई तरह के अपराधों से जूझने और उनपर काबू पाने की जद्दोजहद में लगी रहनी वाली मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 10 स्पोर्ट्स बाइक 'Gixxer 250 SF' मिली है। यह गाड़ियां उन्हें सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि यह गाड़ी सायरन, ब्लिंकर लाइट्स और कई अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैश है।

विज्ञापन

 

मुंबई पुलिस लगातार आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि उन्हें इस स्पोर्ट्स बाइक से पहले पिछले ही महीने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने द्वारा गश्ती के लिए 50 सेगवे आवंटित किए गए थे। सेल्फ बैलेंस्ड वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल पुलिस द्वारा अलग-अलग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत और आसानी से पहुंचने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें