फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Democracy Summit : वर्चुअल संबोधन में बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक संस्थाएं बचाने में योगदान दे सकती हैं तकनीकी कंपनियां 

Fri, 10 Dec 2021 04:43 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने कहा कि संवेदनशीलता, जवाबदेही, सहभागिता और सुधार भारत की लोकतांत्रिक सरकार के संचालन के चार आधार हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को वैश्विक शासन प्रणाली का मार्गदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि तकनीकी फर्में लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने में योगदान कर सकती हैं। तकनीकी में लोकतंत्र के प्रभाव को सकारात्मक या नकारात्मक बनाने की क्षमता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के संचालन में आयोजित लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में वर्चुअल संबोधन में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि संवेदनशीलता, जवाबदेही, सहभागिता और सुधार भारत की लोकतांत्रिक सरकार के संचालन के चार आधार हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को वैश्विक शासन प्रणाली का मार्गदर्शन करना चाहिए। साथ ही, भारत के सभ्यतागत लोकाचार को लोकतंत्र के मूल स्रोत में से एक बताया।  प्रधानमंत्री ने बताया कि आज से ठीक 75 साल पहले भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। एक विशेष संकेत के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति बाइडन के संचालन में मुख्य नेताओं के सत्र में आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें