फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का समाधान बताएं और एक लाख पाएं, पीएम मोदी ने दिया नागरिकों को चैलेंज

Mon, 16 Mar 2020 03:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के 114 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 13 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए है। इस जानलेवा वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश की जनता से सुझाव मांगे हैं। 

विज्ञापन

 


 

पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, 'बहुत लोग कोविड-19 के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए समाधान साझा कर रहे हैं। मैं उनसे @mygovindia पर अपने सुझाव साझा करने की अपील करता हूं। आपका ये प्रयास कई तरह से मदद कर सकता है।' प्रधानमंत्री ने इसके आगे #indiaFightscorona भी लिखा है।






इस चैलेंज में विजेताओं को नकद राशि भी दी जाएगी। प्रथम आने वाले को एक लाख रुपये, द्वितीय आने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय आने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


@mygovindia के पेज पर दिए चैलेंज में कहा गया है कि स्थानीय रूप से वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण कारक नागरिकों को सही जानकारी और सावधानियों के साथ सशक्त बनाना है। हम उन व्यक्तियों और कंपनियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिनके पास प्रौद्योगिकियां और समाधान, जैव सूचना विज्ञान, डेटासेट, निदान आदि के लिए ऐप्स है जिनकी मदद से कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी जा सकती है। 

विज्ञापन

लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं और लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की ।
    
प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा कोविड-19 से मुकाबला करने के विभिन्न आयामों को रेखांकित करने वाले विभिन्न लोगों को अपने ट्वीट में टैग भी किया। हैशटैग इंडिया फाइट्स कोरोना से संबंधित ट्वीट में मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में उठाए गए कदमों को लोगों द्वारा रेखांकित करने से डाक्टरों, नर्सो, नगरपालिका कर्मियों, हवाई अड्डा कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर जुटे लोगों का मनोबल बढ़ता है।

एक व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि उन्होंने अपनी सभी बैठकें और करोबारी यात्राएं रद्द कर दीं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बुद्धिमतापूर्ण निर्णय। गैर जरूरी यात्राओं से बचना और सामाजिक कार्यक्रमों को कम से कम करना स्वागत योग्य कदम है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी स्तर पर विभिन्न प्राधिकार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चत हो कि कोविड -19 नहीं फैले । ’ 

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर कहा कि लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिम्मेदार नागरिक इस लड़ाई में हमारी ताकत हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे नागरिक ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों के लिए खतरा पैदा हो। कोविड-19 से निपटने के लिए हमारे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम उनके योगदान की सराहना करते हैं।’

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर कहा कि यह सभी की एकजुट प्रतिक्रिया है, यह ऐसी स्थितियों में हमारे राष्ट्र के दृढ़ भाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब स्वस्थ रहें और जिनमें लक्षण दिख रहे हैं उनका उचित इलाज हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें