फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में बोले पीएम, इस दिवाली बेटियों के सम्मान में चलाएं #BharatKiLaxmi अभियान

Sun, 29 Sep 2019 11:27 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में आज चौथी बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। लता मंगेशकर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद और प्यार बना रहे। इसके बाद उन्होंने नवरात्रि और आनेवाले त्योहारों की शुभकामनाएं दी। कहा कि इस बार हम अभावों में खुशियां बांटने का प्रण लें। हमें चिराग तले अंधेरा दूर करना है।

पीएम मोदी ने कहा 

  • हम सभी नवरात्रि महोत्सव, गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दीवाली, भैया-दूज, छठ पूजा, अनगिनत त्योहार मनाएंगे। आप सभी को आने वाले त्योहारों की ढेर सारी शुभकानाएं। 
  • त्योहारों में घर खुशियों से भरे होंगे, लेकिन आपने देखा होगा कि हमारे आस-पास भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो इन त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं और इसी को तो कहते हैं - 'चिराग तले अंधेरा'। ये कहावत एक शब्द नहीं है, हम लोगों के लिए एक आदेश है, एक दर्शन।
  • त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब यह अंधेरा छठे, उजियारा फैले। हम वहां खुशियां बांटे जहां अभाव है और ये हमारा स्वभाव भी हो। कम से कम हमारे घरों में जो अधिकता में है, ऐसी चीजों को जरूरतमंदों को जरूर दें। 
  • क्या इस बार, त्योहारों के इस सीजन में, पूरी जागरूकता और संकल्प के साथ इस चिराग तले अंधेरे को मिटा सकते हैं? कई गरीब परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान, त्योहार पर आपकी खुशियां दोगुना कर देगी, आपकी दिवाली और रोशन हो जाएगी।

घर की लक्ष्मी के सम्मान में #BharatKiLaxmi अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि 
  • दीपावली में सौभाग्य और समृद्धि के रूप में, लक्ष्मी का घर-घर आगमन होता है। हमारी संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी माना गया है, क्योंकि बेटी सौभाग्य और समृद्धि लाती है।
  • हमारे बीच कई ऐसी बेटियां होंगी जो अपनी मेहनत और लगन से, टैलेंट से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही होंगी। क्या इस दिवाली पर भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम हम कर सकते हैं?
  • सेल्फी विथ डाउटर की तरह हम भारत की लक्ष्मी को प्रोत्साहन देने के लिए इस बार 'भारत की लक्ष्मी' अभियान चलाएं। हम बेटियों की उपलब्धियों के बारे में सोशल मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करें और #BharatKiLaxmi हैशटैग यूज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि की शुभकामनाएं दी, कहा- जय माता दी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि सभी देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी। शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

पीएम मोदी ने लिखा- मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां। नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है। 

इससे पहले पिछले महीने हुए मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पर अपने विचार रखे थे। पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प लेने की अपील की थी। मालूम हो कि हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण होता है, जिसके जरिए पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें