पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि सभी देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय माता दी। शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
पीएम मोदी ने लिखा- मां दुर्गा हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नए उत्साह का संचार करें। जय अंबे जगदंबे मां। नवरात्रि के पहले दिन हम देवी दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना करते हैं। शक्ति और शांति की प्रतीक मां शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही कामना है।
इससे पहले पिछले महीने हुए मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पर अपने विचार रखे थे। पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प लेने की अपील की थी। मालूम हो कि हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण होता है, जिसके जरिए पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करते हैं।