फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: US के साथ मिस्र दौरे पर भी जा सकते हैं पीएम मोदी; प्रधानमंत्री बनने के बाद अफ्रीकी देश का पहला दौरा

Wed, 07 Jun 2023 07:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी की इस संभावित यात्रा से पहले, जनवरी में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी भारत की यात्रा पर आए थे। वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए थे।  
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मिस्र के दौरे पर जा सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा उनके अमेरिका दौरे के साथ ही होगी। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मिस्र की उनकी यह पहली यात्रा होगी। मिस्र परंपरागत रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा व्यापार, निवेश, कृषि और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित है। हालांकि अभी तक पीएम मोदी के मिस्र दौरे को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि भारत मिस्र के साथ संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहता है। मिस्र खाड़ी देशों के साथ-साथ अफ्रीका महाद्वीप के देशों की राजनीति का प्रमुख खिलाड़ी है। इसे अफ्रीका और यूरोप के बाजारों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में भारत मिस्र के साथ अपने संबंधों का और विस्तार चाहता है। 
विज्ञापन


जनवरी में भारत आए थे मिस्र के राष्ट्रपति 
बता दें कि पीएम मोदी की इस संभावित यात्रा से पहले, जनवरी में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी भारत की यात्रा पर आए थे। वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी और संबंधों को और विस्तार देने पर सहमति जताई थी। तब वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान में लगभग 7 बिलियन अमेरीकी डालर से बढ़ाकर 12 बिलियन अमेरीकी डालर तक ले जाने का निर्णय लिया था। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मिस्र में 450 से अधिक भारतीय कंपनियां पंजीकृत हैं। जिनमें से लगभग 50 विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इनका संयुक्त निवेश तीन बिलियन अमेरीकी डालर से अधिक है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और मिस्र के बीच रक्षा और सामरिक संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें