फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Empowerment: पीएम मोदी ने नगालैंड के महिला प्रतिनिधिमंडल से की वार्ता, कहा-नारी सशक्तिकरण का नया प्रतिमान बनाया जा रहा

Thu, 09 Jun 2022 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नगालैंड से आई महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की।
विज्ञापन
नगालैंड के महिला प्रतिनिधमंडल से मिले पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नगालैंड से आई महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात और बातचीत की। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें बताया। 

विज्ञापन




इसके अलावा पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक सरकारी पोर्टल पर महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी और लेख साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि 'महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रतिमान कैसे बनाया जा रहा है, इस पर आपको इन लेखों को पढ़ने में मज़ा आएगा। इन प्रयासों में विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया है और महिलाओं के लिए अधिक सम्मान और अवसर सुनिश्चित किए गए हैं।'

न्यू इंडिया की नारी शक्ति की बढ़ी उपलब्धियां साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के कार्य के बारे में व्यापक जानकारी।” अपने ट्वीट के साथ ही उन्होंने 'महिला सशक्तिकरण के 8 साल" के हैशटैग का भी प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


ये लेख मोदी सरकार में महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में थे। गौरतलब है कि मोदी सरकार में 26 सप्ताह का भुगतान मातृत्व अवकाश, 2.7 करोड़ 'सुकन्या समृद्धि खाते' की स्थापना, नौ करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, तीन-तलाक की समाप्ति जैसे महिलाओं के हित वाले कई महत्वपूर्ण काम और योजनाएं शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें