फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बचत के पैसे से अब तक कर चुके हैं करोड़ों का दान

Thu, 03 Sep 2020 09:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक कार्यों के लिए अब तक करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपनी बचत के पैसे भी पास नहीं रखते, उसे भी दान कर देते हैं। पीएम मोदी गंगा सफाई अभियान से लेकर बच्चियों की शिक्षा के लिए अपनी बचत के पैसे से दान दे चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, कोरोना से लड़ाई के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में वे 2.25 लाख दान कर चुके हैं। इसके अलावा खुद को मिले तोहफों की नीलामी से मिले 103 करोड़ रुपये भी प्रधानमंत्री दान कर चुके हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि मोदी स्वास्थ्य सेवाओं, किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा में व्यक्तिगत रूप से मदद करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्च में बने पीएम केयर्स फंड में महज 5 दिन में 3076 करोड़ रुपए जमा हो गए थे।

कब-कब प्रधानमंत्री मोदी ने किए दान

  • 2019 में उन्होंने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए कुंभ मेले के सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए दिए थे।
  • 2019 में ही मोदी को साउथ कोरिया का सिओल पीस प्राइज मिला था। उन्होंने एलान किया था कि 1.30 करोड़ की प्राइज मनी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान कर देंगे।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की नीलामी में 3.4 करोड़ रुपए इकट्ठे हुए। उन्होंने इसे भी नमामि गंगे परियोजना में दान कर दिया।
  • 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने (प्रधानमंत्री बनने के बाद) के बाद मोदी ने अपने पूर्व स्टाफ की बेटी की शादी के लिए 21 लाख का दान दिया था। ये पैसे उनकी खुद की बचत के थे।
  • गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी मोदी को कई तोहफे मिले। इनकी नीलामी से मिल 89.96 लाख को उन्होंने बच्चियों की शिक्षा के लिए बने कन्या केलवानी फंड में दान कर दिया।
  • प्रधानमंत्री मोदी को 2015 तक मिले उपहारों की भी नीलामी की गई थी। इसे मिले 8.35 करोड़ रुपए भी नमामि गंगा परियोजना के लिए दान कर दिए गए थे।

विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने 28 मार्च को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तौर पर पीएम केयर्स फंड बनाया था। इसका मकसद कोरोना जैसी इमरजेंसी से निपटने का इंतजाम करना था। कोरोना काल में कॉरपोरेट से लेकर व्यक्तिगत रूप से लोगों ने इस फंड में दान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें