फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर-कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति 31 अक्टूबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा और परिणाम पूरा कराएं: राज्यपाल

Thu, 03 Sep 2020 08:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गैर-कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को पूरा करने के लिए कहा है। राजभवन की तरफ से बृहस्पतिवार को कहा गया कि राज्यपाल ने सभी कुलपतियों से 31 अक्टूबर, 2020 तक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के साथ परिणाम भी घोषित करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन




जबकि इससे पहले राज्य के मंत्री उदय सामंत ने विश्वविद्यालयों में परीक्षा पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते उच्चतम न्यायालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों को बरकरार रखते हुए कहा था कि कोई भी राज्य विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की या सेमेस्टर परीक्षा कराए बिना छात्रों को प्रोन्नत नहीं कर सकता है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को 30 सितंबतर तक परीक्षा कराने के दिए गए दिशानिर्देश उसके अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन


वहीं सामंत ने सोमवार को कहा था कि महाराष्ट्र की 13 गैर कृषि विश्वविद्यालयों में से अधिकतर ने राज्य सरकार से 31 अक्टूबर तक परीक्षा कराकर नतीजे घोषित करने की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें