जवानों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
हर साल जवानों संग मनाते हैं दिवाली
बता दें, पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है वे हर बार दिवाली का त्योहार सेना के जवानों संग ही मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई थी।इससे पहले आज उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर शपथ भी ली। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों के आकाओं को पता चल गया है कि भारत का अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि भारत देश अब किसी भी आतंकवादियों को छोड़ेगा नहीं।
इससे पहले कब और कहां मनाई दीपावली?
प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने 2014 में सियाचिन का दौरा किया था। यह पहला मौका था जब उन्होंने यहां पर दीवाली का त्योहार जवानों के साथ मनाया। 2015 में उन्होंने पंजाब में दिवाली मनाई थी। बात 2016 की करें तो पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था।
2017 में पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों संग दिवाली मनाई। वहीं, 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जवानों संग प्रकाश पर्व मनाया। 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर का दौरा किया और राजौरी में भारतीय सेना के जवानों संग दिवाली मनाई। 2020 में पीएम मोदी ने लोंगेवाला का दौरा किया और वहां जवानों के साथ दीपावली मनाई। 2021 में नौशेरा में जवानों संग दिवाली मनाई।
वहीं, 2022 में पीएम मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी, जबकि 2023 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।