फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात; सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Sat, 02 Sep 2023 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई। राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ने पीएम को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए सराहना की।

विज्ञापन


यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि : राष्ट्रपति
वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नए रास्ते पर ले जाएगी। इससे हमें अंतरिक्ष और खगोलीय घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। मैं इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें