फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय गंगा परिषद की अहम बैठक, बंगाल को दी 7800 करोड़ की सौगात

Fri, 30 Dec 2022 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक 14 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई थी। इसके बाद अब परिषद की बैठक 30 दिसंबर 2022 को कोलकाता में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
बैठक में वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक 14 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई थी। इसके बाद अब परिषद की बैठक 30 दिसंबर 2022 को कोलकाता में आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष प्रधानमंत्री तथा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। इन राज्यों के मुख्यमंत्री इसकी बैठक में हिस्सा लेते हैं।

परिषद में जल शक्ति मंत्रालय, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, पोत परिवहन मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय के अलावा नीति आयोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी मां के अंतिम संस्कार के बाद अहमदाबाद स्थित राजभवन से वर्चुअल माध्यम से बंगाल में कनेक्टिविटी से जुड़ी रेलवे और राष्ट्रीय गंगा परिषद की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करके बंगाल को 7,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात दी।

पीएम ने इस दौरान सबसे पहले हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने इसके साथ ही कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का भी उद्घाटन किया। दक्षिण कोलकाता के जोका, ठाकुरपुकुर, साखेर बाजार, बेहला चौरास्ता, बेहला बाजार और तारातला जैसे छह स्टेशनों वाले 6.5 किलोमीटर के इस मेट्रो खंड का निर्माण 2,475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। कोलकाता शहर के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को इस परियोजना से फायदा होगा। 

पीएम ने इस दौरान राज्य में चार और रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इनमें बोइंची-शक्तिगढ़ तीसरी लाइन, डानकुनी-चंदनपुर चौथी लाइन, निमतिता- न्यू फरक्का डबल लाइन और अम्बारी फालाकाटा-न्यू मयनागुड़ी-गुमानीहाट दोहरीकरण परियोजना शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 335 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें