प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से 2 जून तक इंडोनेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे, जहां वे दोनों देशों के नेताओं से प्रमुख मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सेदारी करेंगे। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इन द्विपक्षीय वार्ताओं में रक्षा क्षेत्र एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। साथ ही प्रधानमंत्री दोनों देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कुछ खास समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगे। ये प्रधानमंत्री का पहला इंडोनेशियाई दौरा होगा, जबकि वे सिंगापुर दूसरी बार जा रहे हैं।
29 मई से 2 जून तक दोनों देशों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री
विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने बताया कि सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांगरी-ला संवाद को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा, पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मुख्य संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रधानमंत्री का मुख्य संबोधन शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नीति और इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में सुरक्षा पर केंद्रित रहेगा। साथ ही पीएम अपने संबोधन में ‘सागरमाला’ को लेकर अपने विचार भी रखेंगे।