प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर पहली बार अपनी राय सामने रखी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में 'महापरिवर्तन रैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। साथ ही मोदी ने 'हिंदू परिवारों में कन्या भ्रूण हत्या' की बात को भी उठाया और इस पर चिंता जाहिर की। नरेंद्र मोदी के भाषण की सात मुख्य बातें:
1. कन्या भ्रूण हत्या एक पाप है। मेरी सरकार ने इसे रोकने के लिए कई प्रयास किए हैं। हमें अपनी बेटियों, मांओं और बहनों को बचाना जरूरी है। इसमें धर्म आडे नहीं आना चाहिए। मांओं और बहनों का सम्मान करना चाहिए।"
2. अब ये ट्रिपल तलाक का मुद्दा आ गया है। जैसे कोई हिंदू, कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध में लिप्त होता है तो उसे जेल जाना पडता है उसी तरह से मेरी मुसलमान बहनों का क्या अपराध कि कोई फोन पर तलाक कह देता है और उनकी जिंदगी तबाह हो जाती है।
3. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है कि महिलाओं पर किसी तरह की ज्यादती नहीं होनी चाहिए और धर्म के आधार पर किसी महिला के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।