यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सड़क पर उतरे। इस बार प्रधानमंत्री ने रैली नहीं की बल्कि विजय जुलूस निकाला। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए मोदी ली मेरेडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक की पैदल पहुंचे।
सड़क के दोनों तरफ खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पर फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया । लोग पीएम की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर रहे हैं। मोदी ने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यूपी, उत्तराखंड में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ये दस बड़ी बातें कही...
> हमसे गलती हो सकती है हमारे इरादे गलत नहीं।
> 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे, हम सपनों का भारत बनाएंगे।
> पांचो राज्यों के हमारे साथी आपकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। सरकार बनती है बहुमत से चलती है सर्वमत से।
> ऐसे- ऐसे चेहरे पांचों राज्यों में आपने चुनकर भेजा है जिनको कभी सुर्खियां नहीं मिलीं।
> सवा सौ कऱोड़ देशवासियों के साथ बनाएंगे न्यू इंडिया।