फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM greets on Lohri: प्रधानमंत्री मोदी ने लोहड़ी के मौके पर दीं शुभकामनाएं, कहा- ये त्यौहार अद्भुत

Sat, 14 Jan 2023 02:03 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
पीएम मोदी (file photo) - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोहड़ी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोहड़ी का त्यौहार अद्भुत है! मैं इस पर्व पर समाज में समरसता की भावना को और गहरा करने और चारों ओर खुशियां व्याप्त होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन


भारत के कई राज्यों में फसल उपज से जुड़ा लोहड़ी का पंजाबी त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाता है। मथुरा में भी यह त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ एकत्रित हुए और उन्होंने गीत, नृत्य और खेलों का आनंद लिया।

 मथुरा के मेला मैदान में लोगों ने भांगड़ा और गिद्दा के साथ इस त्योहार का लुत्फ उठाया। इस दौरान मिमिक्री और अन्य कलाकार ने प्रदर्शन किया। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने कहा, दो साल के अंतराल के बाद यह त्योहार इतनी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें